PM Sh Narendra Modi addresses inaugural ceremony of SPIC MACAY'S 5th International Convention

1,222 views · Published 6 June 2017 · 26:33 · Indexed 25 October 2026

Channel: Ministry of Information & Broadcasting · 2017 · News & Politics

Watch on YouTube

Text of PM’s address on the occasion of the 5th International Convention of SPIC MACAY at New Delhi – via video conferencing


त्रिपुरा के गवर्नर श्री तथागत रॉय जी, हरियाणा के गवर्नर प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी जी, मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी श्री सुरेश प्रभु जी, स्पिक मैके एडवायडरी बोर्ड के चेयरमैन डॉक्टर कर्ण सिंह जी, चेयरमैन श्री अरुण सहाय जी, कार्यक्रम में उपस्थित अन्य महानुभाव और मेरे युवा साथियों! 

“स्पिक मैके” की स्थापना की 40वीं वर्षगाँठ पर हो रहे पांचवे इंटरनेशनल कन्वेन्शन पर आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। इस संस्था ने शास्त्रीय संगीत, कला, साहित्य, लोक-संस्कृति के माध्यम से भारतीय विरासत को सहेजने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। देश के लाखों युवाओं को देश की संस्कृति के प्रति जागरूक और प्रेरित किया है। 

मैं प्रोफेसर किरण सेठ जी का इस आयोजन के लिए विशेष रूप से अभिनंदन करता हूं। प्रोफेसर किरण सेठ जी पिछले 40 वर्षों से इस सांस्कृतिक आंदोलन को एक कुशल नेतृत्व दे रहे हैं। वो एक ऐसे साधक हैं जिनकी वर्षों की साधना ने भारतीय संगीत और संस्कृति को युवाओं के बीच जीवंत बनाए रखा है।
Courtesy: pib.nic.in
For full text: https://goo.gl/FXwKi5

More from this channel