APN Mudda || बीजेपी विधायक कुलदीप की गिरफ्तारी कब?, योगी राज में महफूज नहीं बेटियां?

72 views · Published 11 April 2018 · 52:44 · Indexed 25 October 2026

Channel: APN NEWS · 2018 · News & Politics

Watch on YouTube

उन्नाव गैंगरेप केस में आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की मुश्किलें बढ़ रही हैं. इस केस की जांच के लिए गठित एसआईटी की टीम और एडीजी लखनऊ जोन पीड़िता के गांव पहुंच गए हैं. पीड़िता और उसके परिवार को किसी की गुप्त जगह ले जाकर पूछताछ की जा रही है. आरोपी बीजेपी विधायक से भी पूछताछ की जा सकती है..हालांकि सबसे बड़ा सवाल ये है कि पीड़ित लड़की के बार-बार नाम लेने के बावजूद आरोपी विधायक की अभी तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई....इसको लेकर यूपी की योगी सरकार भी घेरे में हैं
यूपी में योगी की पुलिस के निकम्मेपन का नतीजा है कि उन्नाव गैंगरेप मामला सुप्रीम कोर्ट और इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई है...साथ ही पीड़ित को मुआवजा और उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराए जाने की भी मांग की गयी है....याचिका में कहा गया कि आरोप सत्ताधारी पार्टी के विधायक पर लगाया गया है इसलिए पुलिस इस मामले में निष्पक्ष जांच नहीं कर पाएगी...इसलिए जांच सीबीआई से कराए जानी चाहिए

More from this channel