गुजरात चुनाव का सबसे ताजा ओपिनियन पोल, पूरा विश्लेषण
255 views · Published 6 December 2017 · 3:18 · Indexed 8 November 2026
Channel: SwenToday · 2017 · News & Politics
गुजरात चुनाव को लेकर सबसे ताजा ओपिनियन पोल सामने आया है जिसमें बीजेपी और कांग्रेस दोनों की चिंताए बढ़ा दी है, इस सर्वे में दोनों के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है, CSDS के इस सर्वे में गुजरात में बीजेपी बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है, कांग्रेस और बीजेपी दोनों वोट प्रतिशत के लिहाज से बराबर है, दोनों को तेतालीस- तेतालीस प्रतिशत वोट मिल रहे है, बीजेपी को 91-99 सीटें मिलने का अनुमान है वहीं कांग्रेस को 78-86 सीटें मिल रही है, 3-7 सीटें निर्दलीय के खाते में भी जा सकती है, बीजेपी भले ही बहुमत के साथ सरकार बना रही हो लेकिन सीटों के लिहाज से बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है, 2012 के मुकाबले से भी लगभग 20 सीट कम मिल रही है, अगर क्षेत्रवार सीटों को बांटे तो कच्छ-सौराष्ट्र में 54 सीटें है,उत्तरी गुजरात में 53 सीट, दक्षिण गुजरात में 35 सीट और मध्य गुजरात में 40 सीट आती है, इस ऑपिनयन पोल के मुताबिक कच्छ और सौराष्ट्र में पाटीदारों की नाराजगी के बावजूद बीजेपी बढ़त बनाए हुए है, ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस ने मजबूत पकड़ बनाई है, जबकी शहरी क्षेत्रों में बीजेपी की पकड़ बरकरार है, हालांकी कांग्रेस शहरों में भी अच्छी टक्कर दे रही है, पटेल वोटबैंक बीजेपी से खिसका है, वहीं बीजेपी ने इसकी भरपाई करने के लिए कोली समुदाय को अपने साथ लिया है जिसकी आबादी राज्य में लगभग 9 प्रतिशत है इसके बाद अगर उत्तर गुजरात की बात करें तो इस इलाके में 53 सीटें आती है, ओपीनियन पोल के मुताबिक कांग्रेस आगे चल रही है, गांवों में कांग्रेस की पकड़ मजबूत है, शहरों में भले ही बीजेपी की पकड़ हो लेकिन उत्तरी गुजरात में ज्यादातर आबादी गांवो में रहती है, ये कड़वा पटेल और ओबीसी बहुल क्षेत्र है, पटेलों के खिसकते वोट की भरपाई करने के लिए बीजेपी की कोशिश ओबीसी को अपने साथ रखने की होगी, हालांकी यहां दूसरे चरण में मतदान है और पीएम मोदी की जनसभाएं होनी बाकी है तो इस लिहाज से बीजेपी कुछ वापसी भी कर सकती है, इसके बाद अगर दक्षिण गुजरात की बात करें तो यहां 35 सीट है, यहां भी बीजेपी से कांग्रेस काफी मजबूत है, इसके पीछे की कई वजहें हो सकती है, सूरत पाटीदार आंदोलन का केंद्र रहा है और मौजूदा वक्त में यहां की 16 में 15 सीटें बीजेपी के पास है, ऐसे में इन सीटों पर बीजेपी को नुकसान हो सकता है, दूसरी खास बात ये है कि ये आदीवासी बहुल इलाका है और यहां भी जेडीयू के छोटू वसावा का अच्छा असर है जो कांग्रेस का समर्थन कर चुके है ऐसे में कांग्रेस मजबूत हो रही है, और अगर अंत में 40 सीटों वाले मध्य गुजरात की बात करें तो हालात करीबन दक्षिणी गुजरात वाले ही है, गांवो में कांग्रेस मजबूत है, शहरों में बीजेपी मजबूत है, कांग्रेस के मजबूत होने की एक वजह ये भी है कि यहां की 40 में से 11 सीटें आदिवासी बहुल है जो कांग्रेस के साथ है इस बार, इसके अलावा बाकी बची 29 सीटें भी ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों से है जहां कांग्रेस की अच्छी पकड़ है, अब ऐसे में ये देखना अहम होगा कि इस बार क्या गुजरात एक बार फिर सियासी प्रयोगशाला बनती है.
More from this channel
-
0:10
Beware of over Loaded Heavy Vehicle - Keep Distance
-
0:15
Kalka Mandir Crowd on Navratri in Delhi
-
0:09
Delhi Police to set up checkpoints at kalkaji Mandir
-
0:12
Inner Circle At Temple
-
0:11
Navratri is the main festival that is celebrated at this temple
-
0:09
Mahakaleshwar Shiv Temple is situated
-
0:16
Internal Decoration of Mataji Temple
-
0:20
Great Shiv Ling is in Temple