बीजेपी की अंतिम सूची जारी, कई दिग्गजों के कटे टिकट, बगावत शुरू
1,106 views · Published 27 November 2017 · 1:59 · Indexed 26 October 2026
Channel: SwenToday · 2017 · News & Politics
गुजरात विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर भारी घमासान के बीच बीजेपी ने अपनी छठी और आखिरी लिस्ट जारी कर दी है..... इस लिस्ट में 34 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है..... इसी के साथ बीजेपी ने गुजरात की सभी 182 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है….. दूसरे चरण के लिए आज ही नमांकन का आखिरी दिन है..... इस सूची में खास बात ये है कि पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल को टिकट नहीं मिला है ... उनकी जगह घटलोड़ीया सीट से उन्ही के करीबी भूपेंद्र पटेल को टिकट दिया गया है .... हालांकि आनंदीबेन पटेल ने पहले ही चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था लेकिन कल पीएम के मन की बात कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आनंदीबेन ने कहा था कि अगर पार्टी आदेश करेगी तो वो चुनाव लड़ने को भी तैयार है .... इसके अलावा 2012 में जिस सीट से अमित शाह ने चुनाव लड़ा था.... उस नारनपुरा की सीट से कौशिकभाई पटेल को टिकट दिया गया है..... इससे पहले खबर थी कि पार्टी में बगावत के सुर इतने तेज हो गए थे कि नामांकन के अंतिम दिन तक सारे उम्मीदवारों के नाम सार्वजनिक नहीं किए थे. जानकारी ये भी आ रही थी कि प्रत्याशियों को फोन कर नामांकन भरने के लिए कहा गया है. ताकि टिकट कटने पर अपने ही नेताओं के विरोध से बचा जा सके..... बीजेपी ही नहीं कांग्रेस को भी बगावत का सामना करना पड़ रहा है .... कांग्रेस ने रविवार को जैसे ही 76 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की, इसके बाद कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया है, कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में ऐसे दो विधायकों के नाम भी काटे गए हैं जिन्हौने राज्य सभा चुनाव में अहमद पटेल को वोट दिया था. इससे पहले अहमद पटेल को वोट देने वाले सभी 43 विधायकों को फिर से टिकट देने का भरोसा दिया गया था
More from this channel
-
0:10
Beware of over Loaded Heavy Vehicle - Keep Distance
-
0:15
Kalka Mandir Crowd on Navratri in Delhi
-
0:09
Delhi Police to set up checkpoints at kalkaji Mandir
-
0:12
Inner Circle At Temple
-
0:11
Navratri is the main festival that is celebrated at this temple
-
0:09
Mahakaleshwar Shiv Temple is situated
-
0:16
Internal Decoration of Mataji Temple
-
0:20
Great Shiv Ling is in Temple