आमिर खान की इस सबसे बड़ी फिल्म में प्रभास | | 11Interesting Facts | aamir khan | Prabhas

3,149 views · Published 28 August 2018 · 1:42 · Indexed 23 September 2026

Channel: Bollygrad Studioz · 2018 · Music

Watch on YouTube

आमिर खान की इस सबसे बड़ी फिल्म में प्रभास |

आमिर खान की इस सबसे बड़ी फिल्म में प्रभास को लेने की खबरें ज़ोरों पर, बॉलीवुड कलाकार आमिर खान 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' के बाद 'महाभारत' पर आधारित एक फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। आमिर खान 'महाभारत' पर बहुत लम्बे समय से काम कर रहे हैं और अब उन्होंने फैसला कर लिया है कि उन्हें यह फिल्म जल्द से जल्द शुरू करनी है। बीते दिनों मीडिया में ऐसी रिपोर्ट्स भी आई थीं कि एक प्रोडक्श हाउस की तरफ से आमिर खान को 'महाभारत' बनाने के लिए 1000 करोड़ रुपये भी दिए गए हैं।
जूम टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान इस वक्त बस यह विचार कर रहे हैं कि उन्हें 'महाभारत' को फिल्म के रुप में प्रस्तुत करना है या फिर वो 'महाभारत' की कहानी को सीरीज के रूप में रिलीज करना है। आमिर खान का मानना है कि 'महाभारत' की कहानी दर्शकों को पता है और उन्हें इस कहानी को नएपन के साथ पेश करना है। जब तक फिल्म में कुछ नयापन नहीं होगा तब तक इसे बनाने का कोई फायदा नहीं है।
फिल्म से जुड़ी जो ताजा जानकारी सामने आ रही है, उसके अनुसार आमिर खान की 'महाभारत' में प्रभाष एक अहम किरदार निभाते दिख सकते हैं। आमिर खान ने प्रभाष का काम 'बाहुबली' सीरीज में देखा था और उनसे बहुत प्रभावित हुए थे। इसके बाद ही आमिर खान ने प्रभाष को फिल्म में लेने का सोचा है। हालांकि अभी तक यह तय नहीं हुई है कि वो किस किरदार में दिखाई देंगे।
अगर आप सोच रहे है कि प्रभाष के अलावा आमिर खान किन-किन कलाकारों के नामों पर विचार कर रहे हैं तो हम बता दें कि इसके बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। बॉलीवुड के गलियारों से बस इतना ही सुनाई दे रहा है कि आमिर खान की 'महाभारत' में बड़े-बड़े नामों की भरमार होगी। जहां तक डायरेक्टर का सवाल है तो बताया जा रहा है कि 'महाभारत' के लिए आमिर खान खुद निर्देशक की गद्दी संभाल सकते हैं।
Social Media Links
Subscribe our Youtube Channel: https://www.youtube.com/user/bollygradfti

Facebook: https:https://www.facebook.com/bollygrad.fti.5

Twitter: https:https://twitter.com/Bollygrad

Instagram: https://www.instagram.com/bollygrad.fti/?hl=en

Website: http://www.bollygrad.com/ Archives

More from this channel