Shivpuri News:केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए छात्राओं की नन्ही मदद "News Views 360"

116 views · Published 30 August 2018 · 1:25 · Indexed 22 September 2026

Channel: News Views 360 · 2018 · Film & Animation

Watch on YouTube

केरल में बाढ़ से आई तबाही के लिए जहाँ अनेक राज्यो की सरकारें पीड़ितों ओर वहां की सरकार को आर्थिक सहायता भेज रही है, वही शिवपुरी ज़िले की करैरा तहसील में नन्ही छात्राए भी इन बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई है जिन्होंने अपनी गुल्लक की जामा पूजी और मोहल्ले में कुछ लोगो से राशि एकत्र की और उसे केरल राहत कोष में भेजने के लिए करैरा एसडीएम उदय सिंह सिकरवार को सौंपा है।


केंद्रीय विद्यालय करैरा में कक्षा 5 में पढ़ने वाली 9 साल की ऋतिका तिवारी ने जब न्यूज़ चैनलो,अखबारों से केरल में आई बाढ़ की तबाही और मदद के बारे में जाना तो उसके मन मे भी इन बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कुछ करने का जज्बा हुआ उसने पहले तो अपनी गुल्लक से जमा पूजी निकाली लेकिन वह काफी कम होने पर उसने मदद की बात अपने साथ पढ़ने वाली माही गुप्ता, सौम्या सोनी और प्रीति श्रीवास्तव से कही तो वह भी सहज इस नेक काम के लिए तैयार हो गई स्कूल में कुछ शिक्षको से मदद जुटाई और स्कूल समय के बाद थोड़ा वक्त इन्होंने निकाला और चारो छात्राओं ने अपने ही मोहल्ले के कुछ घरों में जाकर कलेक्शन शुरू किया तो दो दिनों में उन्होंने 3100 रुपए जुटा लिए इसके लिए उन्होंने दान देने वालो की सूची भी बनाई और सूची के साथ एकत्र राशि को एसडीएम उदय सिंह सिकरवार को सौप कर केरल भेजने का आग्रह किया।


जब यह छात्राये एसडीएम उदय सिंह सिकरवार को जमा राशि सौपने उनके कार्यालय पहुँची तो सिकरवार भी इन छात्राओं के इस नेक काम से इतने प्रेरित हुए की उन्होंने भी 2 हजार रुपए ओर छात्राओं द्वारा जमा राशि मे शामिल कर अपने स्टेनो को देते हुए कहा कि वह 51 सौ रुपए की इस राशि को पत्र के साथ केरल राहत कोष में जमा कराए।


नन्ही छात्राओं द्वारा केरल पीड़ितों के लिए एकत्र की गई राहत राशि भले ही कम हो लेकिन उनकी सोच बहुत बड़ी दिखती है।

More from this channel