स्वदेशी चाय वाला मां दुर्गा की उपासना हेतु "शक्ति पर्व" का कर रहा है आयोजन
294 views · Published 16 October 2018 · 2:17 · Indexed 29 October 2026
Channel: Daily Diary News · 2018 · News & Politics
समर्पित भाव से समाज की सेवा करने वाला स्वदेशी चाय वाला नवरात्रि के इस पावन पर्व पर मां दुर्गा की उपासना हेतु "शक्ति पर्व" का आयोजन कर रहा है इस कार्यक्रम में नवरात्रि की भजन संध्या का आनंद आप सभी लोग ले सकते हैं नोएडा के सेक्टर - 135 में 18 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार को आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगा जिसमें समाज के गणमान्य महानुभावों की गरिमामय उपस्थिति होगी इस पावन कार्य में समाज के लोगों के लिए स्वदेशी चाय की तरफ से माता के प्रसाद की व्यवस्था की गई है, दोपहर एक बजे से भंडारा का आरंभ होगा सभी भक्ति गण मां दुर्गा का प्रसाद का आनंद ले सकते हैं। भजन संध्या का पावन कार्य दोपहर 2:00 बजे से 6 बजे तक अनवरत चलता रहेगा जिसमें आप सभी महानुभाव समाज के प्रतिष्ठित लोग धर्म में निष्ठा रखने वाले गणमान्य लोग आमंत्रित हैं। स्वदेशी चायवाला सभी लोग का हृदय से अभिनंदन करता है आप लोग इस भजन संध्या में शामिल होकर इस पुनीत कार्य को सफल बनाएंl #swadeshichay #durgamaa #shaktiparv