Betul News : शिष्यवृत्ति का पता नहीं साफ-सफाई करते हैं बच्चे "NewsViews360"
119 views · Published 4 October 2018 · 1:16 · Indexed 4 October 2026
Channel: News Views 360 · 2018 · Film & Animation
बैतूल। जिले के छात्रावासों की व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही हैं। छात्रावासों में अधीक्षक तो पदस्थ हैं लेकिन वे कभी कभार ही छात्रावास जाते हैं। बच्चों को शासन से मिलने वाली सुविधाएं मिलना तो दूर, सारे काम भी खुद ही करने होते हैं। भीमपुर ब्लॉक के प्रभुढाना में स्थित आदिवासी बालक छात्रावास के भी यही हाल है। इस छात्रावास के छात्रों को शासन से मिलने वाली शिष्यवृत्ति जो छात्रों के खाते में आती है, के बारे में कोई जानकारी ही नहीं है। छात्रों से पूछने पर बताया गया कि आज तक उनके अकाउंट मैं राशि आती है या नहीं आती हमारे अधीक्षक के द्वारा नहीं बताया गया। जाहिर है कि उनके एकाउंट में राशि डाली ही नहीं जा रही है और अधीक्षक द्वारा खुद ही राशि हड़प ली जा रही है। छात्रों ने बताया कि हमें मच्छरदानी भी वितरण नहीं की गई। हमसे अधीक्षक के द्वारा साफ सफाई करवाई जाती है। आज तक हमें तेल, साबुन का पैसा भी नहीं मिला। हम अपने जेब से घर से लाकर के यह सब खर्च पूरा करते हैं। सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि बच्चों के पास इतने पैसे भी नहीं कि वे सैलून पर जाकर कटिंग करवा सके, ऐसे में बच्चे खुद ही किसी तरह एक-दूसरे के बाल काटते हैं। इस संवाददाता ने जब इस छात्रावास का निरीक्षण किया तो यहाँ बच्चे एक-दूसरे की कटिंग करते नजर आए। बच्चों का कहना था कि पैसे नहीं होने की मजबूरी ने उन्हें यह भी सीखा दिया है।अब वे स्वयं ही आपस में एक-दूसरे की कटिंग करके काम चला लेते हैं।
More from this channel
-
2:09
मेक्डोनाल्ड और CPRL के बीच साझेदारी होगी ख़त्म
-
5:08
बाबा राम रहीम के बारेमे चौका देने वाले तथ्य...
-
3:22
Trolling सोशल मीडिया पर बनता जा रहा परेशानियों का सबब "NEWSVIEWS360"
-
3:29
AU के छात्र संघ चुनाव में सपा ने लहराया परचम की जोरदार वापसी "NEWSVIEWS360"
-
3:09
Celebrate this Diwali in a Entirely New Style.. Happy Diwali..
-
1:48
Returning of dhoom 4 "NewsViews360"
-
2:27
King of Indian cuisine KHICHDI... भारतीय व्यंजनों का ब्रांड अम्बैसेडर बानी खिचड़ी..
-
6:08
जानियें क्या है आधार कार्ड का अन्य दस्तावेजों से लिंक करनें से हमारा नुकसान.......