छात्रों को मर्डर की सलाह देने वाले कुलपति से सरकार ने मांगा जवाब
57 views · Published 31 December 2018 · 1:02 · Indexed 7 October 2026
Channel: APN NEWS · 2018 · News & Politics
राज्यपाल राम नाईक ने जौनपुर के पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजाराम यादव के विवादित बयान पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। डॉ. राजाराम यादव रविवार को राज्यपाल से मिलने राजभवन आए थे। राज्यपाल ने उन्हें अखबार में छपी उनके बयान की कटिंग देकर उस पर जवाब भेजने के लिए कहा है। उन्होंने कुलपति से यह भी कहा कि जिस कार्यक्रम में उन्होंने बयान दिया, उसे लेकर स्थानीय स्तर पर अखबारों में क्या छपा है, इसकी कटिंग भी उन्हें भेजी जाए। राम नाईक ने बताया कि समाचार पत्रों की कटिंग व कुलपति का पक्ष मिल जाने के बाद वह इस मामले का परीक्षण करेंगे। Keep watching APN News for Latest News and Insights (TataSky- 542, AIRTEL-328, DISH TV-2316, DEN- 350, SITI- 366, DIGICABLE- 212, HATHWAY- 223, NETVISION- 262, Videocon d2h- 320). Subscribe to APN! https://www.youtube.com/apnnewsindia Do share your comments/opinions here or on - http://twitter.com/APNNewsIndia http://facebook.com/APNNewsIndia Website: http://www.apnlive.com/ #APNNews #APNNewsChannel #APNLive