Betul News:आदिवासी समाज संगठन ने किया जूते चप्पलों का विरोध "News Views 360"
181 views · Published 30 August 2018 · 1:24 · Indexed 30 October 2026
Channel: News Views 360 · 2018 · Film & Animation
बैतूल। मध्यप्रदेश शासन तथा वनोपज संघ द्वारा तेंदूपत्ता संग्राहकों को जो जूते-चप्पल बांटे गए हैं। उसमें जो रसायन का मिश्रण है उससे स्किन कैंसर जैसी घातक बीमारी फैल रही है। शासन द्वारा वितरित चप्पल के पहनने के बाद से ही हरदा की एक महिला चर्म रोग की गंभीर बीमारी से पीडि़त है। इस संबंध में गुरुवार आदिवासी समाज संगठन के दिलीप धुर्वे ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि शासन-प्रशासन आदिवासियों को गुमराह कर रहे हैं। श्री धुर्वे ने कहा कि सीसीएफ चंपावत द्वारा कहा जा रहा है कि जूते-चप्पलों में किसी भी प्रकार का रसायन नहीं है। जबकि केंद्रीय चर्म अनुसंधान की रिपोर्ट के मुताबिक शासन द्वारा वितरित जूते-चप्पलों मेें एजेडीओ नामक रसायन का प्रयोग किया गया है। यह रसायन स्किन में कैंसर रोग पैदा करता है। इस चप्पल के उपयोग के बाद हरदा की एक महिला के पैरों में सूजन के बाद लाल त्वचा हो गई है। श्री धुर्वे ने कहा कि जिले में किसी भी हितग्राही को अगर जूते-चप्पल से किसी भी प्रकार का इंफेक्शन होता है तो उसकी पूर्ण जवाबदारी जिले के सीसीएफ व शासन प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि आदिवासी सामाजिक संगठनों द्वारा इस मामले को लेकर जिला प्रशासन के समक्ष आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने जिले के समस्त आदिवासियों व तेंदूपत्ता संग्राहकों से शासन द्वारा वितरित जूते-चप्पलों का उपयोग नहीं करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हितग्राही जूते-चप्पलों को जला दे नहीं तो इसकी माला बनाकर रखें ताकि जब भी क्षेत्र में कोई नेता या शासन के अधिकारी पहुंचे तो उन्हें यह माला पहना दे। उन्होंने कहा कि सीसीएफ आदिवासियों को गुमराह करने की बात कर रहे हैं। सामाजिक संगठन इसकी घोर निंदा करता
More from this channel
-
2:09
मेक्डोनाल्ड और CPRL के बीच साझेदारी होगी ख़त्म
-
5:08
बाबा राम रहीम के बारेमे चौका देने वाले तथ्य...
-
3:06
अजय सिंह है spicejet के चेयरपर्सन....
-
3:54
ईमानदारी और अनुशासन के पर्याय है मुंबई के डब्बावाला "NewsViews360"
-
3:14
क्या पर्दे का जादू राजनीती में दिखा पाएंगे कमल हसन?
-
2:08
Newton towards Oscar. know here what is special "NEWSVIEWS360"
-
6:07
RTI Right to information act - सूचना का अधिकार "NEWSVIEWS360"
-
2:58
7 साल के बच्चे ने उड़ाया विमान, बना दुनिया का सबसे कम उम्र का पायलट