सिंहस्थ महाकुंभ की कथा History of Simghasth Maha Kumbh Ki Gatha | MiMedia.
3,401 views · Published 23 April 2016 · 11:51 · Indexed 23 October 2026
Channel: MI Media Devotional News · 2016 · People & Blogs
महापर्व कुम्भ हिन्दू धर्म में कुम्भ पर्व को पर्वों का महापर्व कहा गया है। यु तो यह पर्व १२ वर्षों के बाद आता है। परन्तु पुरे भारत वर्ष में विभिन्न जगहों को देखे तो यह पर्व प्रत्येक चार वर्ष बाद मनाया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष उज्जैन, महाकालेश्वर में क्षिप्रा नदी के तट पर सिंहस्त महाकुंभ का शंखनाद हो चूका है। आइये जाने इस महापर्व की शुरुवात कब और कैसे की गई, इसका क्या महत्व है और पौराणिक ग्रंथो, वेदों एवम पुराणों में इस महापर्व की गाथा किस प्रकार वर्णित है। हिन्दू सत्य सनातन धर्म के वेदों, पुराणों एवम ग्रंथो के अनुसार वैदिक काल में महर्षि दुर्वाशा के श्राप से स्वर्ग के स्वामी इंद्र देव और अन्य देवताओं का शरीर अति दुर्बल हो गया, यह जान कर दानवों ने स्वर्ग पर आक्रमण कर दिया जिसमें इंद्र सहित अन्य देव गणों को पराजित होना परा । ततपश्चात, पराजित स्वर्ग के स्वामी इंद्रा देवताओं सहित विष्णु लोक को पहुंचे। उन्होंने भगवान विष्णु जी को समस्त वृतांत बताया। देव गणों की व्यथा सुन भगवान विष्णु जी बोले- हे देव गणों इस समस्या के निवारण हेतु सर्वप्रथम आप दानवों से संधि कीजिये तत्पश्चात दानवों की सहायता से समुद्र मंथन करें। समुद्र मंथन से उतपन्न द्रव्यों से हीं आपके समस्या का निवारण हो सकता है। भगवान विष्णु जी के कथानुसार समस्त देव दानवों के पास जाकर उससे समझौता कर समुद्र मंथन करने पर सहमत हुवे । समुद्र मंथन में कई अनमोल द्रव निकले और सबसे अंत में अमृत का कलश की निकला । अमृत कलश को प्राप्त करने हेतु देव और दानवों में पुनः विवाद हो गया। विवाद के क्रम में इंद्र देव के पुत्र जयंत अमृत कलश लेकर आकाश में उड़ गए। यह देख दैत्य गुरु शुक्राचार्य ने दानवों को आदेश दिया की अमृत कलश को यथाशीघ्र अपने अधिकार में लो। गुरु शुक्राचार्य के आदेशानुसार दानव जयंत की पीछे भागे। कुछ समय पश्चात दानवों ने जयंत को पकड़ लिया। उसी समय समस्त देव गण भी उस स्थल पर पहुंच गए। जिस कारण अमृत कलश पर अधिकार जमाने हेतु देव और दानवों में बारह दिनों तक अविराम युद्ध हुआ। contact for - Ad films, Documentary, Short Films TV Serials, Audio video editing, animation, and all kind of, SEO, digital marketing eCommerce website promotion call us - 01126347147
More from this channel
-
9:05
Radha Krishna Mandir Lishan 2
-
9:41
Radha Krishna Mandir Lishan 4
-
12:30
Hazrat Khwaja Gharib Nawaz|| Moinuddin chysti RAH || Dargah Ajmer Sharif || MiMedia ||
-
5:01
Baba Mohan Ram Kholi Dham
-
1:15
Hazrat Khwaja Garib Nawaz English
-
1:04
Hazrat Khwaja Garib Nawaz English
-
1:12
Hazrat Khwaza Garib Nawaz hindi urdu
-
1:19
Hazrat Khwaza Garib Nawaz hindi urdu