पेट से निकले 915 सिक्के, 7 घंटों तक चला ऑपरेशन
995 views · Published 8 March 2017 · 0:56 · Indexed 25 October 2026
Channel: Daily Diary News · 2017 · News & Politics
थाईलैंड के एक तालाब में लोगों ने जो सिक्के फेंके वो एक कछुए के पेट में जा पहुंचे। दरअसल यहां के एक तालाब में सिक्कों की संख्या इतनी ज्यादा हो गई कि ओमसिन नाम के इस कछुए के तैरने की जगह कम पड़ गई। जगह बनाने के लिए उसने सिक्के निगलना शुरू कर दिया। बीते दिनों परीक्षण के दौरान डॉक्टरों को उसका वजन काफी बढ़ा हुआ लगा। उन्होंने कछुए का एक्सरे लिया तो पता चला कि उसके पेट में ढेरों सिक्के हैं। इन सिक्कों को निकालने के लिए डॉक्टरों ने सात घंटे तक उसका ऑपरेशन किया।