Tikamgarh News: युवक कांग्रेस ने जलाया प्रधानमंत्री का पुतला "News Views 360"
70 views · Published 2 September 2018 · 1:37 · Indexed 10 November 2026
Channel: News Views 360 · 2018 · Film & Animation
टीकमगढ़(म.प्र.) अच्छे दिन का नारा लेकर सत्ता में आई भाजपा सरकार इस देश मे लगातार महँगाई के नए कीर्तिमान बनाकर आम जन मानस को बुरे दिनों की पराकाष्ठा महसूस कराने पर तुला हुआ है । रोजाना बढ़ते पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी दामों के चलते आम इंसान की थाली से भोजन दूर होता जा रहा है, जीवन यापन करना मुश्किल हो चुका है । वही दूसरी तरफ मध्यप्रदेश के मामा बनकर मामू बनाने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पहले से महँगे पेट्रोल डीजल और एलपीजी पर के दामों पर देश मे सबसे ज्यादा वैट कर लगाने वाले देश के इकलौते लुटेरे मुख्यमंत्री है । टैक्स के पैसे से मुख्यमंत्री का चेहरा तो रोज अखबारों में छप जाता है लेकिन प्रदेश के आम नागरिक का जीवन नारकीय हो चुका है । पेट्रोल रिकार्ड 85 रुपये से अधिक , डीजल 74 रुपये से अधिक और रसोई गैस के दाम करीब 850 रुपये हो चुका है । इसी से आक्रोशित होकर मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शाष्वत सिंह के निर्देश पर टीकमगढ युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संदीप अवस्थी के नेतृत्व में स्थानीय गांधी चौराहे पर भाजपा सरकार का पुतला जलाकर जमकर नारेबाजी की । इस दौरान जिला अध्यक्ष संदीप अवस्थी, ब्लाक अध्यक्ष इसरार मुहम्मद, NSUI प्रदेश सयोंजक मनु जैन, जुबेर खान, शेख इरफान, जावेद खान, नगर अध्यक्ष देवेंद्र भास्कर, सिद्धार्थ सिरवैया समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
More from this channel
-
2:09
मेक्डोनाल्ड और CPRL के बीच साझेदारी होगी ख़त्म
-
5:08
बाबा राम रहीम के बारेमे चौका देने वाले तथ्य...
-
3:06
अजय सिंह है spicejet के चेयरपर्सन....
-
3:54
ईमानदारी और अनुशासन के पर्याय है मुंबई के डब्बावाला "NewsViews360"
-
3:14
क्या पर्दे का जादू राजनीती में दिखा पाएंगे कमल हसन?
-
2:08
Newton towards Oscar. know here what is special "NEWSVIEWS360"
-
6:07
RTI Right to information act - सूचना का अधिकार "NEWSVIEWS360"
-
2:58
7 साल के बच्चे ने उड़ाया विमान, बना दुनिया का सबसे कम उम्र का पायलट