कांग्रेस का KHAM v/s राहुल का PODA, क्या है दोनों के सियासी समीकरण?
726 views · Published 17 November 2017 · 2:26 · Indexed 24 October 2026
Channel: SwenToday · 2017 · News & Politics
गुजरात चुनाव में सबसे बड़ी परीक्षा अगर किसी की है या चुनाव जीतना किसी के लिए सबसे बड़ा टार्गेट है तो वो है राहुल गांधी के लिए जो चुनाव में अपने सियासी तरकश का कोई भी तीर बाकी नहीं रखना चाहते ..... राहुल सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर चल रहे है ... पटेलों पर दांव खेल रहे है ... ओबीसी के अल्पेश का हाथ थामें है ... जिग्नेश को जगह दे रहे है तो वहीं परंपरागत वोटबैंक आदिवासियों को भी साधने में कसर नहीं रख रहे है .... राहुल गुजरात चुनाव को कितना सीरियस ले रहे है वो इस बात से समझिए कि हिमाचल प्रदेश में पिछली 9 तारीख को वोटिंग हुई जबकी गुजरात में अगली 9 तारीख को वोट है .... बावजूद इसके राहुल पिछले डेढ़ महीने से गुजरात में डेरा डाले हुए है ..... ये इसलिए और भी जरूरी हो जाता है क्योंकि राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष की गद्दी संभालने से पहले गुजरात चुनाव जीतकर संगठन में भी अपनी पकड़ को और मजबूत करना चाहते है ... इस बार आरक्षण आंदोलन की हवा के साथ गुजरात के सियासी समीकरण बदल रहे है ... कांग्रेस सेक्यूलरिज्म की छवी से बाहर आ रही है , बीजेपी से बगावती मूड में पटेल ही है जिनको इंदिरा के दौर में कांग्रेस ने सियासत से ही बाहर कर दिया था .... उस वक्त भी नए सियासी समीकरण बने थे ...... कांग्रेस पटेल राजनीति से बाहर आने के लिए खाम के फॉर्मूले पर आगे बढ़ी ...... एतिहासिक जीत दर्ज की ...182 में से 149 सीटें .... आज राहुल गांधी फिर सियासी समीकरण बदल रहे है ... खाम की जगह पोडो के सिद्धांत को पढ़ावा दे रहे है जिसका पहला पी .... पटेलों को साधता है .... इसके अलावा राहुल गांधी के सियासी समीकरणों में नजर ओबीसी , दलित और आदिवासियों पर है .... इसमें सबसे खास बात ये है कि शायद पहली बार कांग्रेस के इतिहास में मुस्लिम चुनावी रणनीति का हिस्सा नहीं है... दरअसल राहुल गुजरात में सांप्रदायिक ध्रुविकरण से बचना चाहते हैं. उन्हें लगता है कि अगर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण हुआ तो वो बीजेपी से जीत नहीं सकते, यही वजह है कि राहुल मंदिरों की खाक तो छान रहे हैं मगर मस्जिदों पर नज़र भी नहीं डालते हैं. कुल मिला कर राहुल गांधी को समझ में आ गया है कि यदि चुनाव जीतना है तो एक समीकरण का चलना जरूरी है..... ऐसे में ये देखना काफी अहम होगा कि क्या राहुल का पहला सियासी प्रयोग PODA के रूप में सफल होता है या खाम के फॉर्मूले से बाहर आना कांग्रेस के लिए घातक साबित होता है ... और राहुल गांधी की ताजपोशी पर भी सवाल खड़े करने का मौका देता है...
More from this channel
-
0:10
Beware of over Loaded Heavy Vehicle - Keep Distance
-
0:15
Kalka Mandir Crowd on Navratri in Delhi
-
0:09
Delhi Police to set up checkpoints at kalkaji Mandir
-
0:12
Inner Circle At Temple
-
0:11
Navratri is the main festival that is celebrated at this temple
-
0:09
Mahakaleshwar Shiv Temple is situated
-
0:16
Internal Decoration of Mataji Temple
-
0:20
Great Shiv Ling is in Temple