भ्रष्टाचार के खिलाफ शिक्षक की अनूठी गुहार "इश्गढ़ बुलेटिन"

142 views · Published 3 December 2017 · 3:01 · Indexed 23 September 2026

Channel: News Views 360 · 2017 · People & Blogs

Watch on YouTube

11 साल पहले स्वास्थ्यगत समस्याओ के चलते कुछ समय विद्यालय नही जाने पर शिक्षा विभाग तथा नगरीय प्रशासन विभाग श्योपुर के अधिकारियो द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से रिश्वत मांगने पर रिश्वत देने से मना करने के कारण मानसिक रूप से प्रताड़ित करने से परेशान हो चुका एक शिक्षक भ्रष्टाचार के खिलाफ अकेले ही जंग छेड़ते हुऐ साइकिल पर तिरंगा लगाकर देश की सड़को पर पिछले दो सालो से लोगो मे भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होने की अलख जगा रहा है । उनका कहना है कि यह भ्रष्ट तंत्र जब एक शिक्षित तथा जागरूक नागरिक के अधिकारो का खुला शोषण जानबूझकर दस्तावेजो को छिपाकर तथा नियमो की अवहेलना करते हुए  तानाशाही तथा निरंकुशता के साथ करते है तथा वरिष्ठ स्तर पर अनेको शिकायती आवेदन देने पर भी किसी भी प्रकार की उचित कार्रवाई नही होती है तो भारत देश की आम जनता इस भ्रष्ट सरकारी तंत्र से कितना परेशान होती होगी,जब मेरे साथ खुले रूप से सरकारी तंत्र इतना अन्याय कर सकता है तो यह देश की आम जनता के साथ कितना अन्याय करते होंगे, इसी बात की गहन वेदना से व्यथित होकर मैंने अकेले ही देश की जनता के मध्य भ्रष्टाचार विरोधी जनसंदेश जागृति अभियान चलाने की ठान ली है ।

वहीँ इशागढ़ के ही जनपद पंचायत के ग्राम पौरुखेड़ी मे एक बौर से केसिग निकालते समय दो व्यक्ति वोर वैल के 25 फीट गहरे गड्डे में जा गिरे यह बोंर वैल 200फीट गहरा हैं I मोके पर पशासनिक अमले आनन फानन मे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया I कीरव 8 घटें की कड़ी मशक्कत के बाद दोने लोगों को ग ड्डे से बाहर निकाल में कामयाबी मिली जिन्हे उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया जहां से एक ०याक्ति की मौत हो गई । दुसरे की हालत गंभीर है 
केसिंग निकालते वक्तअचानक धासकी जमीन सुवह 8 बजे की घटना हैं

More from this channel