Indian Railways running amidst Migratory Siberian Demoiselle Crane Kurja in Lunkaransar

762 views · Published 3 December 2018 · 4:31 · Indexed 29 October 2026

Channel: Rakesh Sharma Bikaner · 2018 · Film & Animation

Watch on YouTube

Demoiselle cranes find sanctuary in Lunkaransar  Bikaner  
विदेशों की बफीर्ली वादियां छोड़ मरुनगरी बीकानेर  पहुंच रही हैं कुरजां

बीकानेर  में इनदिनों प्रवासी पक्षियों की चहल-पहल शुरू हो गई है । प्रवासी पक्षियों में सबसे पहले यहां मेहमान बनकर आए विदेशी पक्षी कुरजां जो मंगोलिया नॉर्थ चाइना तिब्बत साउथ रूस आदि जगहों से आए हैं । इन प्रवासी पक्षियों के साथ फ्लेमिंगो पिंटेल पिल डकजिक ग्रेहेरन कॉरेड आदि प्रवासी पक्षी भी आए है ।   इन पक्षियों ने हजारों किलोमीटर का सफर तय कर बीकानेर के आसपास के क्षेत्र गजनेर नाल लूणकरणसर बज्जू दियातरा कोलायत ७५० आरडी ५०७ आरडी हेड आदि जगहों पर ढेरे जमा लिए हैं । जो मार्च तक बीकाणा सहित प्रदेश से सटे अन्य राज्यों में रहेंगे । बाद में यहां गर्मी का असर बढऩे के साथ ही लौट जाएंगे
 कुरजां एक खूबसूरत पक्षी है जो सर्दियों में साइबेरिया से ब्लैक समुद्र से लेकर मंगोलिया तक फैले प्रदेश से हिमालय की ऊंचाइयों को पार करता हुआ हमारे देश में आता है। सर्दियां हमारे मैदानों और तालाबों के करीब गुजारने के बाद वापस अपने मूल देश में लौट जाता है। अपने लंबे सफर के दौरान यह पांच से आठ किलोमीटर की ऊंचाई पर उड़ता है। राजस्थान में हर साल लगभग पचास स्थानों पर कुरजां पक्षी आते हैं, लेकिन इनकी सबसे बड़ी संख्या खीचन में ही दिखाई देती है। कुरजां यहां के परिवेश में इतना घुलमिल गया है कि इस पर कई लोकगीत बन चुके है। यहां इनके बच्चे होते है और उनके बड़े होते ही ये उड़ान भर लेते है।

More from this channel