भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भाजपा में हुए शामिल राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उनको सामानित किया

672 views · Published 5 September 2017 · 0:52 · Indexed 20 September 2026

Channel: India First News · 2017 · Entertainment

Watch on YouTube

करोड़ो दिलों की धड़कन भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार कहे जाने वाले गायिकी के सिरमौर सुपरस्टार पवन सिंह भाजपा में शामिल हो गये हैं।
भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में उन्होंने सदस्यता ग्रहण की है। भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, बिहार के प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र यादव, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राम लाल, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा आदि की उपस्थिति एवं पूरी मीडिया व हजारों प्रशंसकों के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पवन सिंह को भाजपा में शामिल कराके के युवाओं को एक संदेश देने का कार्य किया है।
इस अवसर पर पवन सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना कोई राजनीतिक पारी शुरू करना या चुनाव लड़ना मेरा मकसद नहीं है। एक कार्यकर्ता के तौर पर संगठन या पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे मैं पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करूँगा। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भारत को विश्व गुरु बनाने का जो सपना देखा है।
और सबका साथ सबका विकास तथा गरीबों के मसीहा बनकर मोदी जी ने जो काम किया है।
उससे प्रेरित होकर मैंने भारतीय जनता पार्टी ज्वाईन किया है। मैं अपील करता हूँ अपने चाहने वालों और श्रोताओं से कि वे लोग भी जो सपना प्रधानमंत्री जी ने देखा है विश्व गुरु बनाने का, उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलें और विश्व गुरु बनाकर सबको एक मंच पर एकत्रित करें। इस निवेदन के साथ मैं आप सभी का आभार प्रकट करता हूँ। खासकर भारतीय जनता पार्टी का आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने इतने बड़े परिवार व विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में मुझे जगह दिया। उन्हें कोटि कोटि धन्यवाद देता हूँ।
उल्लेखनीय है कि पवन सिंह की अब तक कई सुपरहिट भोजपुरी फ़िल्म पवन पुरबईया, एक दूजे के लिए, संग्राम, जिद्दी, त्रिदेव, सरकार राज, गदर, सत्या, तेरे जईसा यार कहां, धड़कन, चैलेंज आदि रिलीज हुई हैं। इसके अलावा उनकी पवन राजा, लुटेरे, अर्जुन पंडित, लोहा पहलवान आदि कई फिल्में शीघ्र रिलीज होने वाली हैं।

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भाजपा में हुए शामिल राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उनको सामानित किया

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह भाजपा में हुए | राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उनको सामानित किया

Welcome to ''Bhojpuri Adda'' , an exclusive world of Indian Cinema content on YouTube.

Bhojpuri cinema is known for item numbers,action,Masala and hot scenes. This channel serves you the hottest news about movie reviews, movie previews, music reviews, features, celebrity interviews, celebrity gossips, birthday events, parties and many more events related to Bhojpuri content. For your daily dose of Bhojpuri Adda, you can subscribe to our channel on YouTube.Stay in touch and Subscribe to our channel on YouTube.

More from this channel