भिखीविंड पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार | ATV News 24/7

1,179 views · Published 28 December 2017 · 2:40 · Indexed 24 October 2026

Channel: ATV NEWS 24/7 HD · 2017 · Entertainment

Watch on YouTube

भिखीविंड पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार | ATV News 24/7
नाकाबंदी के दौरान 7 चोरीशुदा मोटरसाइकिल, 2 चोरीशुदा एकटिवा, 2460 नशीली गोलियां सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया

भिखीविंड 28 Dec - भिखीविंड पुलिस ने दो विभिन्न नाकाबंदी के दौरान 7 चोरीशुदा मोटरसाइकिल, 2 चोरीशुदा एकटिवा, 2460 नशीली गोलियां सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। इस मौके पर प्रैस कान्फेंस को संबोधित करते भिखीविंड के डीएसपी सुलखन सिंह मान और थाना भिखीविंड के प्रभारी सब इंस्पेक्टर कशमीर सिंह ने बताया कि गत दिन पुलिस चौकी सुरसिंह के इंचार्ज एएसआई नरिंदर सिंह ने पुलिस पार्टी के सहित स्पेश्ल नाकाबंदी के दौरान लखविंदर सिंह उर्फ विक्की निवासी सुरसिंह को 1 हजार नशीली गोलियां सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस ने जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने अलग-अलग स्थानों से 7 मोटरसाइकिल चोरी कर रखे है और अपने घर में छिपा रखे है। उसकी सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त 7 मोटरसाइकिल बरामद कर लिए। इसी तरह एएसआई दिलबाग सिंह ने बलजीत सिंह निवासी भिखीविंड को 1 हजार नशीली गोलियां, सुखदेव सिंह निवासी भिखीविंड को 460 नशीली गोलियां और 2 चोरीशुदा एकटिवा व गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है।

More from this channel