Shanivar Wada Most Haunted Palace in India | अगर जान प्यारी हो तो यहाँ न जाए
423 views · Published 24 June 2017 · 4:18 · Indexed 1 November 2026
Channel: Love Zindagi · 2017 · People & Blogs
शनिवार वाडा फोर्ट, महाराष्ट्र के पुणे में स्तिथ है। इस किले की नीव शनिवार के दिन रखी गई थी इसलिए इसका नाम शनिवार वाडा पड़ा। यह फोर्ट अपनी भव्यता और ऐतिहासिकता के लिए प्रसिद्ध है। इसका निर्माण 18 वि शताब्दी में मराठा साम्राज्य पर शासन करने वाले पेशवाओं ने करवाया था। यह किला 1818 तक पेशवाओं की प्रमुख गद्दी रहा था। लेकिन इस किले के साथ एक काला अध्याय भी जुड़ा है। इस किले में 30 अगस्त 1773 की रात को 18 साल के नारायण राव, जो की मात्र 16 साल की उम्र में मराठा साम्राज्य के पांचवे पेशवा बन थे, की षड्यंत्रपूर्वक ह्त्या कर दी गई थी। जब हत्यारे उसकी ह्त्या करने आये तो उसने ख़तरा भांप कर अपने काका (चाचा) कक्ष की और “Kaka Mall Vachva” (Uncle Save Me) कहते हुए दौड़ लगाई पर बदकिस्मती वहाँ पहुंचने से पहले मारा गया। कहते है की किले में उसी बच्चे नारायण राव की आत्मा आज भी भटकती है और उसके द्वारा बोले गए आखिरी शब्द “काका माला वचाव” आज भी किले में सुनाई देते है। इसलिए इस किले को इंडिया के टॉप मोस्ट हॉन्टेड प्लेस (Top most haunted place of India) में शामिल किया जाता है। आइये अब हम आपको इस किले के निर्माण से लेकर इस पर अंग्रेजो के अधिकार तक तथा नारायण राव की षड्यंत्रपूर्वक ह्त्या पर विस्तार से बताते है। शनिवार वाडा फोर्ट का निर्माण : इस किले की नींव पेशवा बाजीराव प्रथम ने 10 जनवरी 1730, शनिवार को रखी थी। इस किले का उदघाटन 22 जनवरी 1732 को किया गया था। हालांकि इसके बाद भी किले के अंदर कई इमारते और एक लोटस फाउंटेन का निर्माण हुआ था। शनिवार वाडा फोर्ट का निर्माण राजस्थान के ठेकेदारो ने किया था जिन्हे की काम पूर्ण होने के बाद पेशवा ने नाईक (Naik) की उपाधि से नवाज़ा था। इस किले में लगी टीक की लकड़ी जुन्नार (Junnar) के जंगलो से, पत्थर चिंचवाड़ (Chinchwad) की खदानों से तथा चुना जेजुरी (Jejuri) की खदानों से लाया गया था। इस महल में 27 फ़रवरी 1828 को अज्ञात कारणों से भयंकर आग लगी थी। आग को पूरी तरह बुझाने में सात दिन लग गए थे। इस से किले परिसर में बनी कई इमारते पूरी तरह नष्ट हो गई थी। उनके अब केवल अवशेष बचे है। अब यदि हम इस किले की संरचना की बात करे तो किले में प्रवेश करने के लिए पांच दरवाज़े है। 1 . दिल्ली दरवाज़ा Dilli Darwaza (Delhi Gate) : यह इस किले का सबसे प्रमुख गेट है जो उत्तर दिशा दिल्ली तरफ खुलता है इसलिए इसे दिल्ली दरवाज़ा कहते है। यह इतना ऊँचा और चौड़ा की है पालकी सहित हाथी आराम से आ जा सकते है। हमले के वक़्त हाथियों से इस गेट को बचाने लिए इस गेट के दोनों पलड़ो में 12 इंच लम्बे 72 नुकीले कीले लगे हुए है जो कि हाथी के माथे तक की ऊँचाई पर है। दरवाज़े के दाहिने पलड़े में एक छोटा सा गेट और है जो की सैनिको के आने जाने के काम आता था। 2. मस्तानी दरवाज़ा Mastani Darwaja (Mastani’s Gate) or Aliibahadur Darwaja : यह दरवाज़ा दक्षिण दिशा की और खुलता है। बाजीराव की पत्नी मस्तानी जब किले से बाहर जाती तो इस दरवाज़े का उपयोग करती थी। इसलिए इसका नाम मस्तानी दरवाज़ा है। वैसे इसका एक और नाम अली बहादुर दरवाज़ा भी है। 3. खिड़की दरवाज़ा Khidki Darwaja (Window Gate) : यह दरवाज़ा पूर्व दिशा में खुलता है। इस दरवाज़े में खिड़की बनी हुई है इसलिए इसे खिड़की दरवाज़ा कहते है। 4. गणेश दरवाज़ा Ganesh Darwaja (Ganesh Gate) : यह दरवाज़ा दक्षिण – पूर्व दिशा में खुलता है। यह दरवाज़ा किला परिसर में स्थित गणेश रंग महल के पास स्थित है इसलिए इसे गणेश दरवाज़ा कहते है। 5. जंभूल दरवाज़ा या नारायण दरवाज़ा Jambhul Darwaja or Narayan Darwaja (Narayan’s Gate) : ये दरवाज़ा दक्षिण दिशा में खुलता है। ये दरवाज़ा मुख्यतः दासियों के महल आने जाने के काम आता था। नारायण राव पेशवा की ह्त्या के बाद उसकी लाश के टुकड़ो को इसी रास्ते से किले के बाहर ले जाया गया था इसलिए इसे नारायण दरवाज़ा भी कहा जाता है। ☞ Subscribe to our Channel -: http://bit.ly/2kt76zh ☞ Website :- www.lovezindagi.com ☞ Follow us on Twitter -: https://twitter.com/ILove_Zindagi ☞ Follow us on Instagram :-https://www.instagram.com/_lovezindagi_/
More from this channel
-
2:23
क्यों है हिंदू धर्म में नारियल का इतना ज्यादा महत्व? Interesting Facts About Indian Rituals
-
1:54
जानिए क्यों पूजा करते समय घी का दीपक जलाते हैं ? | Interesting Facts About Indian Rituals
-
2:10
तुलसी के पौधे का क्या है धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व ? Interesting Facts About Indian Rituals
-
2:11
सूर्यदेव को जल देने के फ़ायदे और तरीके | Interesting Facts About Indian Rituals
-
1:13
Gujra Saal - Hindi Kavita | गुजरा साल - हिंदी कविता | Love Zindagi - लव ज़िन्दगी
-
0:44
Behtar Hai - Hindi Kavita | बेहतर है - हिंदी कविता | Love Zindagi - लव ज़िन्दगी
-
1:15
Pehchaan - Hindi Kavita | पहचान - हिंदी कविता | Love Zindagi - लव ज़िन्दगी
-
1:15
भगवान् श्री गणेशजी का महोदर Mahodar अवतार | Interesting Facts About Indian Rituals