जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा चेतना कानूनी सेवाएं कैंप आयोजित | ATV NEWS 24/7
464 views · Published 27 February 2018 · 2:55 · Indexed 27 October 2026
Channel: ATV NEWS 24/7 HD · 2018 · News & Politics
जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा चेतना कानूनी सेवाएं कैंप आयोजित | ATV NEWS 24/7 हम आपके साथ हैं तथा आपको आपके अधिकारों के प्रति जागृत करने के लिए वचनबद्ध हैं। पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी ना सिर्फ कानूनी सहायता के लिए वकीलों की सेवाएं उपलब्ध कराती है बल्कि कमजोर वर्ग के लोगों को उनके अधिकार तथा समाज भलाई स्कीमों तहत बनती सुविधाओं से भी जागरुक करवाने के लिए वचनबद्ध है। इस बात की जानकारी माननिय जस्टिस टी. पी. एस .मान. न्यायधीश पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट कम कार्यकारी चेयरमैन पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी ने नेशनल लीगल सर्विसेज अथॉरिटी नई दिल्ली तथा पंजाब लीगल सर्विसेज अथॉरिटी के दिशा निर्देशों के तहत लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ देने के मंतव से जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी शहीद भगत सिंह नगर की ओर से सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सड़ोआ की ग्राउंड में चेतना कानूनी सेवाएं कैंप में संबोधन करते बताई । जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी शहीद भगत सिंह नगर के चेयरमैन कम जिला व शैशन जज ए .एस .ग्रेवाल की देखरेख में लगाए इस चेतना कानूनी सेवाएं कैंप में विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से 42 के करीब सटाल लगा कर लोगों को सरकारी स्कीमों की जानकारी तथा लाभ दिया । इस शिविर में सेहत जांच, अपंगता सर्टिफिकेट, मनरेगा ,नरेगा ,वृद्धा पेंशन ,विधवा पेंशन ,आश्रित पेंशन ,अपंग पेंशन ,अपंग बस पास, 60साल से अधिक उम्र वाली महिलाओं के बस पास, मकान ऊसारी मजदूरों व कारीगरों के रजिस्ट्रेशन कार्ड, कृषि संबंधित सब्सिडी स्कीम ,बच्चों तथा महिलाओं संबंधी लाभपात्री स्कीम ,फोसटर केयर व सपोनसरशिप स्कीम, पानी के बिल का बिना जुर्माने से निपटारा, रोजगार संबंधी स्कीमें, सैनिक भलाई स्कीम ,सौर ऊर्जा सब्सिडी स्कीम ,भूमि व जल संभाल सब्सिडी स्कीम ,सोलर ,कूकर गोबर गैस प्लांट सब्सिडी स्कीम, मच्छी पालन, डेयरी विभाग ,बागवानी ,पशुपालन विभाग, तथा जंगलात विभाग की सब्सिडी स्कीम, लड़कियों के लिए शगुन, वजीफा तथा स्कालरशिप स्कीम,सीनियर नागरिकों के लिए पहचान पत्र सुविधा संबंधी लाभ तथा जानकारी दी । इसके इलावा जस्टिस टी पी एस मान की ओर से माननिय जस्टिस राज शेखर अत्री जज पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट की उपस्थिति में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सडोआ में लीगल लिटरेसी क्लब को अपग्रेड किया। इसी तरह उनकी ओर से गांव खटकड़कलां के आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लीगल लिटरेसी क्लब का उद्घाटन किया तथा गांव कजला में विलेज लीगल केयर एंड सपोर्ट सेंटर एंड रिक्रिएशन हाल का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर मेंबर सचिव पंजाब स्टेट कानूनी सेवाएं अथॉरिटी मैडम एच के जीवन, सहायक सचिव सदस्य सचिव ए एस शेरगिल, चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी शहीद भगत सिंह नगर श्री ए एस ग्रेवाल, अमित कुमार डिप्टी कमिश्नर, सतेंद्र सिंह एस एस पी, तथा जिला कानूनी शहीद भगत सिंह नगर के सचिव पर परिंदर सिंह , जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी लुधियाना, होशियारपुर, जालंधर तथा रुपनगर के सचिवो के इलावा सिविल प्रशासन तथा जुडिशल अधिकारी ,पैरालीगल वालंटियर्स ,समाज सेवक तथा क्षेत्र के पंच ,सरपंच तथा वकील उपस्थित थे । --------- Please Like, Share and Subscribe #ATVNEWS247 -~-~~-~~~-~~-~- Please watch: "ਬਟਾਲਾ 'ਚ ਨੋੌਜਵਾਨ ਨੇ ਆਪਣੇ ਸਿਰ ‘ਚ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਕੀਤੀ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ | ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੋਜਵਾਨ ਪਾਸੋਂ ਨਜਾਇਜ ਪਿਸਟਲ ਵੀ ਬਰਾਮਦ" https://www.youtube.com/watch?v=ByTww3zqCN0 -~-~~-~~~-~~-~-
More from this channel
-
1:21
ਬਠਿੰਡਾ ਵਿਚ ਮਨਾਇਆ ਜਾਏਗਾ ਦੀਵਾਲੀ ਫਨ ਫੂਡ ਫੈਸਟੀਵਲ | dailyaashiana.com | ATV NEWS 24/7 HD
-
0:38
Jagdev Singh Message | Dailyaashiana.com | ATV NEWS 24/7 HD
-
0:38
Sh. Charanjit Kapoor Message | dailyaashiana.com | ATV NEWS 24/7 HD
-
1:01
Bhagwan Dass Juneja Message | dailyaashiana.com | ATV NEWS 24/7 HD
-
0:27
Nitin Rekhi Message | dailyaashiana.com | ATV NEWS 24/7 HD
-
0:40
Kamaljeet Nagpal Message | dailyaashiana.com | ATV NEWS 24/7 HD
-
0:33
Rita Nagpal Message
-
0:26
Sonu Maheshwari Message | dailyaashiana.com | ATV NEWS 24/7 HD