Jawa42 VS Royal Enfield classic 350 comparison review |features, prices|SpeedDrift

1,185 views · Published 19 November 2018 · 2:29 · Indexed 21 October 2026

Channel: SpeedDrift · 2018 · Autos & Vehicles

Watch on YouTube

#SpeedDrift #jawa motorcycle 

44 साल पहले बंद हो चुकी जावा मोटरसाइकिल ने एक बार फिर भारत में अपना कमबैक कर लिया है। जावा ने अपने 3 नए मॉडल जावा, जावा 42, जावा पेराक को भारत में लॉन्च किया है। इन मोटरसाइकिल की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.55 लाख रुपए रखी गई है। जावा की सभी मोटरसाइकिल में 293 सीसी का इंज है जो 27PS का पावर प्रोड्यूस करता है।
-----------------------------------------------------------------------
 यह है भारत में जावा मोटरसाइकिल की कीमत
जावा मॉडल - 1.64 लाख रु.
जावा 42 - 1.55 लाख रु.
जावा पेराक - 1.89 लाख रु.

Registration to book at:
https://www.jawamotorcycles.com/
__________________________________________
लॉन्चिंग से पहले जावा की क्लासिक 300cc मोटरसाइकिल और स्क्रैम्बलर स्टाइल मोटरसाइकिल को स्पॉट किया गया था, जिसका टीजर भी कंपनी ने रिलीज किया था। इसमें जावा की झलक देखने को मिली साथ ही इसके ट्विन एग्जॉस्ट सिस्टम का साउंड सुनने को मिला।

कंपनी ने जावा को अपने लेजेंड्री ओल्ड स्कूल लुक में ही डिजाइन किया है जो लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब हुआ है। नई जावा क्लासिक 300 मोटरसाइकिल फ्रंट डिस्क ब्रेक और ABS जैसे लेटेस्ट सेफ्टी फीचर्स से लैस है।

कंपनी लॉन्चिंग से पहले ही जावा मोटरसाइकिल के नए इंजन के डिटेल को ऑफिशियली दी थी। इन मोटरसाइकिल में 293 सीसी का लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन होगा जो 27BHP का पावर और 28Nm का टॉर्क जनरेट करती है। 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस इस इंजन को खास तौर पर इटली में डिजाइन किया गया है जिसमें इसके रेट्रो लुक को बरकरार रखा गया है। साथ ही इसकी Twin exhaust का साउंड भी पुरानी जावा की तरह ही है।



Thanks for watching
Speed Drift
SpeedDrift

More from this channel