ShriHanumat Trikal Smaranam

1,224 views · Published 20 August 2016 · 1:28 · Indexed 10 November 2026

Channel: Prakash Ketkar · 2016 · Nonprofits & Activism

Watch on YouTube

For Text/Lyrics Please visit following link.
http://ioustotra.blogspot.com/2016/08/shri-hanumat-trikal-smaranam.html
Shri Hanumat Trikal Smaranam is in Sanskrit. It is a prayer of Hanuman in the morning, in the afternoon and in the evening by the devotee. Devotee how remembers God Hanuman three times a day is described here.
हिंदी अर्थ (आभार-श्रीहनुमान अङ्क कल्याण गीताप्रेस गोरखपुर )
१) जो श्रीरामचन्द्रजीके चरण-कमलोंके भ्रमर हैं, जिन्होंने लंकापुरीको दग्ध करके देवगणको आनन्द प्रदान किया है, जो सम्पूर्ण अर्थ सिद्धियोंके आगार और लोकविश्रुत प्रभावशाली हैं, उन अनन्त पराक्रमशील हनुमानजीका मैं प्रातःकालमे स्मरण करता हूँ ।
२) जो भवसागरसे उद्धार करनेके एकमात्र साधन और शरणागतके पालक हैं, जिनका अनुपम प्रभाव लोकविख्यात है, जो सिताजीकी मानसिक पीडारुपी सिन्धुके शोषण कार्यमें परम प्रवीण और वन्दना करनेवालोंके लिये कल्पवृक्ष हैं, उन अविनाशी अञ्जनानन्दन हनुमानजीको मैं मध्याह्नकालमें प्रणाम करता हूँ ।
३) शरणागतोंके सम्पूर्ण दुःखसमूहका विनाश करनेमें जिनका प्रताप लोक-प्रसिद्ध है, जो अक्षकुमारका वध करनेवाले और समस्त राक्षसवंशके लिये धूमकेतु हैं एवं जिन्होंने विदेहनन्दिनी सीताजीको आनन्द प्रदान किया है, उन दयालु हनुमानजीका मैं सायंकालमे भजन करता हूँ ।

More from this channel