डिप्टी कमिश्नर दफ्तर हुआ पुलिस छावनी में तब्दील!
236 views · Published 28 March 2018 · 6:44 · Indexed 6 November 2026
Channel: ATV NEWS 24/7 HD · 2018 · News & Politics
डिप्टी कमिश्नर दफ्तर हुआ पुलिस छावनी में तब्दील फरीदकोट: एक तरफ जम्मू कश्मीर में जवान आज घुसपैठियों से दो दो हाथ करते नजर आए वही पंजाब के जिला फरीदकोट में भी इंटेलिजेंस की रिपार्ट के बाद एक दम से डिप्टी कमिश्नर दफ्तर कॉम्प्लेक्स को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया और कॉम्प्लेक्स के पांचों दरवाजो पर भारी पुलिस दल तैनात कर दिया गया। वही इस दौरान अपनी ड्यूटी पर आए सरकारी कर्मचारियों को भी कॉम्प्लेक्स के अंदर दाखिल नही होने दिया गया। जिस से खफा होकर कर्मचारियों ने डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के समक्ष धरना लगा दिया ओर जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। वही अपने अलग अलग कार्य करवाने के लिए दूर दराज से आए लोग भी कॉम्प्लेक्स के बाहर ही खड़े रहे। इस दौरान मौके लर डिप्टी कमिश्नर साहिब भी पहुँचे पर उन्हें खुद भी मालूम नही था की आखिर यह कॉम्प्लेक्स के दरवाजे क्यो बन्द किए गए है। इस दौरान बाहर से आए लोगो को भी समस्याओ से दो दो हाथ करने पड़े ओर उन्होंने बताया कि वह यहां आकर हक्के बक्के रह गए कि आखिर उन्हें भीतर क्यो नही जाने दिया जा रहा। अब वह क्या करेंगे और अगर इस तरह से कोई कार्यवाई की जानी थी तो पहले ही बता देना चाहिए था ओर यहां पर उन्हें एक से दूसरे दरवाजे पर भेजा जा रहा है ओर उनके समझ से परे है। वही इस दौरान सरकारी कर्मचारियों को भी कॉम्प्लेक्स के भीतर दाखिल नही होने दिया गया और खफा कर्मचारियों ने कहा कि सुबह जब वह ड्यूटी पर आए तो उन्हें हर दरवाजे पर पुलिस तैनात नजर आई हो आई कार्ड दिखाने के बावजूद उन्हें अंदर नही दाखिल होने दिया गया और न ही उन्हें यह बताया गया कि आखिर यह बन्द क्यो किया गया है। प्रदर्शन दौरान फरीदकोट के डिप्टी कमिश्नर साहिब भी पहुंचे और उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें खुद भी यह नही मालूम को यह सब किस लिए किया गया है और टेंडर होना रूटीन का कार्य है ओर वह अभी इस बाबत पुलिस से बात करेंगे। इस पूरे मामले पर जब जिला पुलिस कप्तान आई पी एस नानक सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इंटेलिजेंस की रिपार्ट के आधार पर यह सुरक्षा की गई थी ओर उन्हें सूचना मिली थी कि कोई बाहरी व्यक्ति प्रोटेस्ट में आकर सरकारी प्रोपर्टी को फिजिकली नुकसान पहुंचा सकते है और अगर आगे कोई इस तरह की बात सामने आती है तो सुरक्षा के मद्देनजर इस प्रकार के कदम उठाए जा सकते है और जहां तक सरकारी कर्मचारियों को आने वाली परेशानी की बात है तो उसके लिए मीटिंग कर कोई रास्ता निकाला जाएगा। --------- Please Like, Share and Subscribe #ATVNEWS247 Copyright Disclaimer Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for 'Fair Use' for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research, Fair use is a permitted by copyright statute that might otherwise be infringing, Non-profit, educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
More from this channel
-
1:21
ਬਠਿੰਡਾ ਵਿਚ ਮਨਾਇਆ ਜਾਏਗਾ ਦੀਵਾਲੀ ਫਨ ਫੂਡ ਫੈਸਟੀਵਲ | dailyaashiana.com | ATV NEWS 24/7 HD
-
0:38
Jagdev Singh Message | Dailyaashiana.com | ATV NEWS 24/7 HD
-
0:38
Sh. Charanjit Kapoor Message | dailyaashiana.com | ATV NEWS 24/7 HD
-
1:01
Bhagwan Dass Juneja Message | dailyaashiana.com | ATV NEWS 24/7 HD
-
0:27
Nitin Rekhi Message | dailyaashiana.com | ATV NEWS 24/7 HD
-
0:40
Kamaljeet Nagpal Message | dailyaashiana.com | ATV NEWS 24/7 HD
-
0:33
Rita Nagpal Message
-
0:26
Sonu Maheshwari Message | dailyaashiana.com | ATV NEWS 24/7 HD