ठंड से हर साल 118 लोग मरते हैं बिहार में, देख लीजिए कैसे जानवरों की तरह लोग रहते हैं सड़कों पर...

983 views · Published 3 November 2017 · 3:44 · Indexed 16 October 2026

Channel: Bharat Live · 2017 · People & Blogs

Watch on YouTube

इस सदी के शुरुआती 14 सालों के आंकड़ों को देखें, तो ठंड से अकेले बिहार में 1647 लोगों की मौत हुई. यानी हर साल औसतन करीब 118 लोग ठंड से मरे. ठंड से मौत के मामले में यह संख्या बिहार को देश में तीसरे नंबर पर खड़ा करती है. इस मामले में उत्तर प्रदेश पहले और पंजाब दूसरे नंबर पर हैं, जहां 2001 से 2014 के बीच क्रमश: 2623 और 1768 लोगों की मौत हुई. इस अवधि में शीत लहर से देश में हर साल 718 लोग मरे. 14 सालों में देश में कम-से-कम 10,933 लोगों की मौत ठंड से हुई. यह आंकड़ा ओपन सरकारी डाटा प्लेटफार्म (ओजीडी) का है. वैसे राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के पास ठंड से मौत का आधिकारिक आंकड़ा नहीं है.

More from this channel