IPL 2017: Pune की कप्तानी से हटाए गए MS Dhoni, Steve Smith होंगे Captain | Mind The News.

1,264 views · Published 19 February 2017 · 2:27 · Indexed 11 October 2026

Channel: Mind The News · 2017 · News & Politics

Watch on YouTube

Please watch: "Appeal: प्लीज इस वीडियो को जरूर देखें, मोदी और BJP की हमारे चैनल को बंद करवाने की साजिश." 
https://www.youtube.com/watch?v=Zt1U7AC-fmQ --~--
IPL 2017: पुणे की कप्तानी से हटाए गए धोनी, स्टीव स्मिथ होंगे कप्तान.
MS Dhoni has been removed as the captain of Pune rising for IPL 2017 and Steve Smith will replace him as the new captain. The news has been confirmed by the team owner, Sanjeev Goenka.
राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी से हटा दिया है। धोनी की जगह ऑस्ट्रेलिया कप्तान स्टीवन स्मिथ को टीम की कमान सौंपी गई है। पुणे टीम के मालिक संजीव गोयनका ने भी इस बात की पुष्टि की है। गोयनका का कहना है कि वह चाहते थे कि इस सीजन में कोई युवा चेहरा टीम का नेतृत्व करे। गौरतलब है कि आईपीएल के 10वें सीजन के लिए सोमवार को बैंगलोर में नीलामी होनी है।

पुणे की टीम, उन दो फ्रेंचाइजी में शामिल थी जिसे चेन्नै सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के निलंबन के बाद आईपीएल में शामिल किया गया था। पिछले साल अपना डेब्यू करने वाली टीम सातवें स्थान पर रही थी।

धोनी की कप्तानी ने पिछले साल खेले 14 में से केवल 5 मैच ही जीते थे।धोनी की फॉर्म भी टीम के लिए चिंता की बात थी। 12 पारियों में धोनी ने केवल 284 रन ही बनाए थे। उन्होंने केवल एक हाफ सेंचुरी ही लगाई थी।

पुणे टीम के मालिक संजीव गोयनका ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, 'जी हमने आईपीएल के अगले सीजन के लिए स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाने का फैसला किया है। मैं इस बारे में पिछले सीजन के खत्म होने के बाद से सोच रहा था। मैं इस बारे में टीम प्रबंधन से बात भी कर रहा था। हमारा विचार था कि इस साल टीम की कमान एक युवा खिलाड़ी को सौंपी जाए। हमारे पास टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मेल है और हमें लगता है कि एक युवा नेतृत्व, जिसके पास अलग आइडिया हो उसे टीम का कप्तान बनाया जाना चाहिए।'

गोयनका ने कहा, 'हम पिछले सीजन में बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। हमारी टीम सिर्फ एक साल और खेलेगी और हम इस साल सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं। हमारे पास दो अंतरराष्ट्रीय कप्तान टीम में हैं। मुझे लगता है कि स्टीव स्मिथ टीम में बदलाव ला सकते हैं। उन्हें टीम की कप्तानी के लिए सभी जरूरी सपॉर्ट मिलेगा।
******************
Must Watch The Full Video.
Please Do Like, Share and Comment.
Don't Forget To Subscribe to Our Channel.

Subscribe @ http://www.youtube.com/subscription_center?add_user=MindTheNewsDotCom

Like Us @ http://www.facebook.com/MindTheNews
Follow Us @ http://www.twitter.com/MindTheNews
Visit Us @ http://www.MindTheNews.com and http://www.MindTheNews.in

*******

More from this channel