Punjab Roadways workers Fazilka protest against government | ATV NEWS 24/7

1,221 views · Published 23 February 2018 · 5:09 · Indexed 24 October 2026

Channel: ATV NEWS 24/7 HD · 2018 · News & Politics

Watch on YouTube

Punjab Roadways workers Fazilka protest against government | ATV NEWS 24/7

जिला फाज़िलका में पंजाब रोडवेज कर्मचारियों ने चक्का जाम कर की 1 दिन की हड़ताल सरकार द्वारा उनकी मांगे ना माने जाने के रोष स्वरूप सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए की गई नारेबाजी । 

जहां आज जिला फाजिल्का सहित पूरे पंजाब भर में पंजाब रोडवेज कर्मचारियों द्वारा की गई हड़ताल संबंधी रोडवेज कर्मियों ने बताया कि सरकार द्वारा उनके साथ किए वादे पूरे नहीं किए गए जिसमें रोडवेज के कच्चे मुलाजिमों को पक्का नहीं किया गया उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा रोडवेज को खत्म कर कारपोरेशन बनाई जा रही है जिस के विरोध में आज उन्होंने हड़ताल की है उन्होंने पंजाब सरकार से मांग करते हुए कहा कि उनके पुराने मुलाजिमों की बनती तरक्कीया की जाए और रोडवेज को कारपोरेशन में तब्दील ना किया जाए उन्होंने कहा कि आज पंजाब रोडवेज और पन बस काफी मुनाफे में चल रही है लेकिन सरकार द्वारा उन्हें घाटे में दिखाकर बंद करने जा रही है उन्होंने कहा कि सरकार बनने से पहले कांग्रेस पार्टी द्वारा उनसे वादा किया गया था कि पंजाब रोडवेज के कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया जाएगा और साथ ही पन बस में चल रही पुरानी बसों को रोडवेज में मर्ज किया जाएगा उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किया गया कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया बल्कि भ्रष्टाचार पहले से ज्यादा बढ़ चुका है उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान ना दिया तो उनके द्वारा अपनी मांगों को लेकर संघर्ष तेज किया जाएगा और रोडवेज को होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी ।

-~-~~-~~~-~~-~-
Please watch: "ਬਟਾਲਾ 'ਚ ਨੋੌਜਵਾਨ ਨੇ ਆਪਣੇ ਸਿਰ ‘ਚ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਕੀਤੀ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ | ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੋਜਵਾਨ ਪਾਸੋਂ ਨਜਾਇਜ ਪਿਸਟਲ ਵੀ ਬਰਾਮਦ" 
https://www.youtube.com/watch?v=ByTww3zqCN0
-~-~~-~~~-~~-~-

More from this channel