Janadesh: Overall Outlook of Chhattisgarh
100 views · Published 5 November 2013 · 2:26 · Indexed 25 September 2026
Channel: DD News · 2013 · News & Politics
क्रिकेट की तरह चुनावो में नतीजे टाई नहीं होते, अलबत्ता छोटे दलो, निर्दलीयो और बागियो से बडे दलो या पार्टियो का खेल बिगड़ता जरूर है। 1998 हो या 2003 या फिर 2008, छत्तीसगढ के वोटरों ने सीधे मुकाबले मे पहले कांग्रेस और फिर भाजपा को सत्ता सौंपी। 90 सदस्यों वाली तीनो विधानसभा में बसपा अपने 2-2 सदस्यो के साथ तीसरे दल के रूप मे विपक्ष में बैठी। छत्तीसगढ के मजबूत होती संसदीय प्रणाली मे इस बार न केवल मान्यता प्राप्त दल बल्कि एक दो निर्दलीय दावेदार भी विधानसभा में प्रवेश की तैयारी मे हैं।