Facebook ने शुरू किया Job ढूंढने वाला Feature, LinkedIn की आयी शामत| Technology News|Mind The News.

434 views · Published 17 February 2017 · 2:40 · Indexed 8 November 2026

Channel: Mind The News · 2017 · News & Politics

Watch on YouTube

Please watch: "Appeal: प्लीज इस वीडियो को जरूर देखें, मोदी और BJP की हमारे चैनल को बंद करवाने की साजिश." 
https://www.youtube.com/watch?v=Zt1U7AC-fmQ --~--
फेसबुक ने शुरू किया जॉब ढूंढने वाला फीचर, लिंक्ड इन की आयी शामत.
Social networking site has launched a new job search feature which will enable the candidate to search and apply for the jobs right from Facebook. Companies will also be able to post job postings on their company page. The announcement about this new job feature in FB has already started giving nightmares to companies like Linkedin, Monster etc.
सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक धीरे धीरे अपना दायरा बढ़ा रही है. इसका उदाहरण आज लॉन्च हुआ इसका नया जॉब फीचर है. लिंक्ड इन के बारे में जानते हैं तो आपको पता होगा कि नौकरी ढूंढने और नौकरी देने वाली कंपनियों के लिए एक शानदार प्लैटफॉर्म है जिसे माइक्रोसॉफ्ट ने खरीद लिया है. अब फेसबुक सीधे तौर पर नए फीचर के साथ लिंक्ड से टक्कर लेने की तैयारी में दिख रहा है.


पिछले कुछ महीनों से लगातार टेस्टिंग करने के बाद अब फेसबुक ने आधिकारिक तौर पर जॉब पोस्ट करने वाले फीचर की शुरुआत की है. फिलहाल इसे अमेरिका और कनाडा की कंपनियों के लिए ही शुरू किया गया है. यानी अभी वहां कंपनियां अपने आधिकारिक फेसबुक पेज के जरिए जॉब पोस्ट कर सकती हैं.

नौकरी ढूंढने वाले यूजर कंपनी के आधिकारिक पेज से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. इस टूल के आने के बाद न सिर्फ लिंक्ड इन, बल्कि ग्लासडोर और मोन्स्टर जैसी कंपनियों की भी शामत आ सकती है.

किसी भी कंपनी को वैकेंसी डालने के लिए फेसबुक पर जॉब सेक्शन ओपनिंग डालनी होगी. इसके लिए उन्हें पैसे नहीं देने होंगे. हालांकि ज्यादा से ज्यादा लोग उस जॉब ओपनिंग को देख सकें इसके लिए उन्हें बूस्ट पोस्ट फीचर का इस्तेमाल करना होगा जिसके लिए फेसबुक पैसे लेता है.

इस फीचर फेसबुक को कई फायदे हैं. अब लोग फेसबुक सिर्फ दोस्त बनाने के मकसद या फिर एंटरटेनमेंट के लिए नहीं बल्कि नौकरी ढूंढने के लिए भी यूज करेंगे. यूजर्स और कंपनियों को भी इससे फायदा ही होगा. क्योंकि कंपनियां बड़े दायरे से अच्छे कैंडिडेट ढूंढ पाएंगे और यूजर्स को अच्छी कंपनियों में अवसरों के बारे में भी जानकारी मिलेगी.

यह नया फीचर Mobile और डेस्कटॉप पर कंपनी के पेज में ही दिखेगा . इसके लए एक नया ‘Jobs’ के बुकमार्क में दिखाई देगा. यहां से कोई भी कैंडिडेट नौकरी के लिए आवेदन कर सकता है.

फेसबुक के ऐड और बिजनेस प्लैटफॉर्म के वाइस प्रेसिडेंट एंड्रू बोसवर्थ ने कहा है कि उन्होंने काफी पहले से यह नोटिस किया था कि लोग अभी भी जॉब के बारे में अपने पेज पर पोस्ट करते हैं. इसे देखते हुए उन्होंने ऐसा टूल डेवलप करने की सोची.
******************
Must Watch The Full Video.
Please Do Like, Share and Comment.
Don't Forget To Subscribe to Our Channel.

Subscribe @ http://www.youtube.com/subscription_center?add_user=MindTheNewsDotCom

Like Us @ http://www.facebook.com/MindTheNews
Follow Us @ http://www.twitter.com/MindTheNews
Visit Us @ http://www.MindTheNews.com and http://www.MindTheNews.in

*******

More from this channel