2126 Crore रूपए के चंदे की बात छुपाने पर Ravish Kumar ने BJP का पर्दाफाश किया.
4,318 views · Published 19 February 2017 · 3:39 · Indexed 23 October 2026
Channel: Mind The News · 2017 · News & Politics
Please watch: "Appeal: प्लीज इस वीडियो को जरूर देखें, मोदी और BJP की हमारे चैनल को बंद करवाने की साजिश." https://www.youtube.com/watch?v=Zt1U7AC-fmQ --~-- अगर 112 करोड़ चंदा लेने वाली बसपा भ्रष्ट है तो 2126 करोड़ कमाने वाली BJP क्या है ? Ravish Kumar ने किया BJP के भ्रामक प्रचार का पर्दाफाश. Famous TV journalist Ravish Kumar has questioned BJP's strategy of spreading propaganda against BSP and SP for taking unaccounted election donations but hiding their own accounts at the same time. आज सुबह सुबह BJP उत्तर प्रदेश के फेसबुक पेज पर BJP के इस प्रचार पोस्टर को देखकर चुनावी विज्ञापनों की चालाकी पकड़ने का मन कर गया। इस पोस्टर में जो आंकड़ें दिये गए हैं वो तथ्य के हिसाब से सही हैं मगर जिस रिपोर्ट के आधार पर दिये गए हैं, उसी में और भी ऐसे तथ्य हैं जो BJP पर भी भारी पड़ सकते हैं। अपने बारे मे दिए गए आंकड़ों को छुपाकर BJP ने चतुराई से एडीआर की रिपोर्ट को सपा-बसपा के ख़िलाफ़ चुनावी नारे में ढाल दिया है। हमने एडीआर की रिपोर्ट पर मीडिया रिपोर्टिंग देखी। ज़्यादतर रिपोर्ट में बसपा के इस 100 फीसदी को बड़ा करके छापा गया है। एक या दो अख़बार में ही इस बात का ज़िक्र मिला कि 100 फीसदी अज्ञात सोर्स से आमदनी करने वाली बसपा की कुल आमदनी कितनी है। BJP के इस भ्रामक विज्ञापन की असलीयत समझने के लिए यह जानना ज़रूरी है कि अगर बसपा को अज्ञात सोर्स से सौ करोड़ मिले हैं तो बाकी दलों को क्या बिलकुल नहीं मिले हैं? एडीआर के अनुसार 2004-05 से 2014-15 के बीच बसपा की ज्ञात सोर्स से आमदनी 5.19 करोड़ से बढ़कर 111.96 करोड़ हो जाती है। बसपा ने एक रुपये की राशि का हिसाब ज्ञात सोर्स से नहीं दिया है। यानी उसकी सौ फीसदी आमदनी अज्ञात सोर्स से होती है। क्या आप जानते हैं या BJP ने इस विज्ञापन से बताया है कि अज्ञात सोर्स से सबसे अधिक कमाई किसकी होती है? जिस एडीआर की रिपोर्ट के सहारे BJP ने सपा-बसपा को भ्रष्ट कहा है, उसमें दूसरे नंबर पर BJP है और पहले नंबर पर Congress है।Congress की आमदनी का 83 फीसदी हिस्सा अज्ञात सोर्स से आता है यानी 3,329 करोड़ रुपये। BJP की आमदनी का 65 फीसदी हिस्सा अज्ञात सोर्स से आता है यानी 2,126 करोड़ रुपया। समाजवादी पार्टी की 94 फीसदी आमदनी अज्ञात सोर्स से होती है यानी 766 करोड़। BJP के अनुसार अगर अज्ञात सोर्स से 112 करोड़ कमाने वाली बसपा भ्रष्ट है तो अज्ञात सोर्स से 2126 करोड़ कमाने वाली BJP क्या है। 100 करोड़ और 2000 करोड़ में फर्क होता है या नहीं होता है। क्या अज्ञात सोर्स से 2126 करोड़ की आमदनी करने वाली BJP ईमानदार कही जाएगी? क्या BJP अज्ञात सोर्स से 3,329 करोड़ की आमदनी करने वाली Congress को महाईमानदार मानती है? BJP ने ही एडीआर की रिपोर्ट के आधार पर पैमाना बनाया है इसलिए जवाब भी उसी को देना चाहिए। BJP ने किस हिसाब से ख़ुद को और Congress को इस पोस्टर से ग़ायब कर दिया है और बसपा-सपा को भ्रष्ट घोषित कर दिया है। इस भ्रामक विज्ञापन के पीछे क्या यह मंशा रही होगी कि बसपा के न तो प्रवक्ता हैं न उनका कोई मीडिया सेल है इसलिए वो तो जवाब नहीं दे पायेंगे। Congress का नाम लेंगे तो प्रेस कांफ्रेंस भी हो जाएगा और वह छपेगा भी। इसके अलावा तो कोई कारण समझ नहीं आता है। ****************** Must Watch The Full Video. Please Do Like, Share and Comment. Don't Forget To Subscribe to Our Channel. Subscribe @ http://www.youtube.com/subscription_center?add_user=MindTheNewsDotCom Like Us @ http://www.facebook.com/MindTheNews Follow Us @ http://www.twitter.com/MindTheNews Visit Us @ http://www.MindTheNews.com and http://www.MindTheNews.in ******* BJPLatestNewsinHindi. #RavishKumarLatestPrimeTime.
More from this channel
-
6:41
Arvind Kejriwal ने Swiss Bank में काला धन (Black Money) रखने वाले सबसे बड़े नामों का किया पर्दाफाश.
-
1:32
Ajab Gazab News: Mumbai के आशिक़ ने 2000 के नए नोटों से पूरी गाड़ी सजा कर मनाया Valentine's Day.
-
2:51
Modi और BJP, WikiLeaks के नाम पर फैला रहे थे झूठा प्रचार, WikiLeaks ने कर दिया पर्दाफाश.
-
1:41
"UP ने मुझे गोद लिया" वाले जुमले पर PM Modi को Notice - "मोदी सबूत दें, उन्हें किसने गोद लिया".
-
2:33
Shahrukh Khan को पीछे छोड़ Virat Kohli बनेंगे देश के सबसे महंगे सेलेब्रिटी |Most Expensive Celeb.
-
2:27
IPL 2017: Pune की कप्तानी से हटाए गए MS Dhoni, Steve Smith होंगे Captain | Mind The News.
-
2:37
Delhi Metro का Smart Card, DTC Buses में भी मान्य, Smart Card के बचे हुए पैसे नहीं होंगे Refund.
-
2:33
Gurmehar Kaur Controversy - BJP को हुआ गलती का अहसास, Party के नेता मांग रहे है माफ़ी.