Road Shows के चक्कर में, PM Narendra Modi विदेश जाना भूले -Akhilesh Yadav ने की Modi की बेइज़्ज़ती.

2,671 views · Published 6 March 2017 · 2:45 · Indexed 12 November 2026

Channel: Mind The News · 2017 · News & Politics

Watch on YouTube

Please watch: "Appeal: प्लीज इस वीडियो को जरूर देखें, मोदी और BJP की हमारे चैनल को बंद करवाने की साजिश." 
https://www.youtube.com/watch?v=Zt1U7AC-fmQ --~--
Road Shows के चक्कर में, PM Narendra Modi विदेश जाना भूले -Akhilesh Yadav ने की Modi की बेइज़्ज़ती.
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और UP के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने जौनपुर के मड़ियाहूं में रैली के दौरान प्रधानमंत्री #NarendraModi और बसपा सुप्रीमो मायावती पर जमकर हमला किया. रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जौनपुर वालों का जोश और उत्साह बता रहा है, कि वो साइकिल पर ही बटन दबाएंगे. यहां की सभी सीटों पर समाजवादी पार्टी-#Congress गंठबंधन को जीत मिलेगी.
अखिलेश यादव ने कहा कि जौनपुर में एक आदर्श गांव के अलावा BJP ने कोई काम नहीं किया. वाराणसी में सपा-#Congress गठबंधन के रोडशो में साफ है, वाराणसी की जनता हमारी मदद कर रही है. नोट बंदी को लेकर अखिलेश ने कहा कि अच्छे दिन वालों ने नोटबंदी के बहाने सारा पैसा जमा करा लिया. हम जो पहले से बोलते आ रहे हैं PM मोदी ने कल वही कहा.. कल PM मोदी ने व्यापारियों से बोला कि टैक्स न देने पर काला-धन बनता है.
PM मोदी के वादों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि PM मोदी जौनपुर में कह गए कि सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा. हम उनसे पूछना चाहते हैं, अन्य BJP शाषित राज्यों में कितना कर्ज माफ हुआ ? हम 1600 करोड़ रुपये का कर्ज किसानों का माफ कर चुके हैं, आने वाले समय 1लाख तक के कर्जमाफी की जरूरत होगी, हम वो भी करेंगे. 
अखिलेश ने कहा कि लगता है प्रधानमंत्री रोडशो ही करते रहेंगे, उन्होंने विदेश जाना छोड़ दिया है. उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बहाने जनता में प्रचार किया, जबकि किसी जवान की अलग से कोई मदद नहीं की. शहीदों के परिवारों को 20-20लाख की मदद समाजवादी सरकार ने की.
अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का दिल्ली में दिल नहीं लगा रहा है तो हमसे कुर्सी की अदला-बदली कर लें. सपा-#Congress गंठबंधन पर उन्होंने कहा कि ये गठबधंन दो युवाओं का है, जो प्रदेश के साथ देश की राजनीति भी आगे ले जाएंगे. प्रधानमंत्री जी जौनपुर में बोनस में सीट मांग रहे थे, तो अभी 3 दिन से बनारस में क्यों हैं ?
******************
Must Watch The Full Video.
Please Do Like, Share and Comment.
Don't Forget To Subscribe to Our Channel.

Subscribe @ http://www.youtube.com/subscription_center?add_user=MindTheNewsDotCom

Like Us @ http://www.facebook.com/MindTheNews
Follow Us @ http://www.twitter.com/MindTheNews
Visit Us @ http://www.MindTheNews.com and http://www.MindTheNews.in

******* #AkhileshYadavLatestNewsinHindi.

More from this channel