America के CNN Channel ने PM Narendra Modi की Constituency Varanasi को बताया "मुर्दों का शहर".

2,251 views · Published 6 March 2017 · 2:10 · Indexed 30 October 2026

Channel: Mind The News · 2017 · News & Politics

Watch on YouTube

Please watch: "Appeal: प्लीज इस वीडियो को जरूर देखें, मोदी और BJP की हमारे चैनल को बंद करवाने की साजिश." 
https://www.youtube.com/watch?v=Zt1U7AC-fmQ --~--
America के CNN Channel ने PM Narendra Modi की Constituency Varanasi को बताया "मुर्दों का शहर".
उत्तर प्रदेश विधानसभा और प्रधानमंत्री #NarendraModi का संसदीय क्षेत्र होने के चलते वाराणसी पर दुनियाभर की नजरें हैं. PM मोदी के यहां दो रोड शो और रात बिताने के चलते वाराणसी खबरों के लिहाज से हॉट टॉपिक बन गया है. आस्था के शहर वाराणसी उर्फ काशी से हर भारतीय का एक अलग ही जुड़ाव है. ऐसे अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन ने जब अपने ट्विटर पेज पर काशी के लिए 'मुर्दों का शहर' शब्द प्रयोग किया तो आपत्ति जताने वालों की बाढ़ सी आ गई. भारतीय सीएनएन के इस ट्वीट पर कमेंट कर अलग-अलग तरह से काशी की परिभाषा बताने लगे. कोई काशी को रोशनी का शहर बता रहा है तो कुछ लोग धार्मिक और सबसे पुराना शहर बता रहे हैं.

दरअसल, सीएनएन ने अपने नए शो 'बिलिवर' का टीजर अपने टि्वटर अकाउंट पर पोस्ट किया था. इस टीजर में चैनल ने काशी को ‘मुर्दो का शहर’ बताते हुए इस शो के बारे में बताया था. छह हिस्सों की सीरिज को धार्मिक स्कॉलर और आध्यात्मिक जिज्ञासु रेजा असलान होस्ट करेंगे. सीएनएन के इस ट्वीट पर लोग नाराज हो गए. भारतीय या भारतीय मूल के लोग ताबड़तोड़ कमेंट कर आपत्ति जताने लगे. 
सीएनएन के टीजर पोस्ट में लिखा था, ‘यह ‘मुर्दों के शहर’ के तौर पर जाना जाता है. रेजा असलान सीएनएन की नई सीरिज में आपको इसके अंदर लेकर जाएंगे. यह शो रविवार को रात 10 बजे से शुरू होगा.’ 

वीडियो में काशी के रोजमर्रा की जिंदगी की तस्वीर दिखाई गई है. एक दृष्य में गंगा के घाटों पर अंतिम संस्कार को भी दिखाया गया है
******************
Must Watch The Full Video.
Please Do Like, Share and Comment.
Don't Forget To Subscribe to Our Channel.

Subscribe @ http://www.youtube.com/subscription_center?add_user=MindTheNewsDotCom

Like Us @ http://www.facebook.com/MindTheNews
Follow Us @ http://www.twitter.com/MindTheNews
Visit Us @ http://www.MindTheNews.com and http://www.MindTheNews.in

*******

More from this channel